क्या कच्चा लहसुन लिवर के लिए अच्छा होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:19

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इस तरह शामिल करें लहसुन, इन चीजों का भी है अहम रोल

एक्सरसाइज, योगा भी ज्यादातर लोगों की रूटीन का हिस्सा नहीं है। यहीं वजह है कि लिवर से संबंधित बीमारियों के मामलों में इजाफा हो रहा है।

लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक होता है। ये ना केवल खाने को पचाने और डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त रखने का काम करता है, बल्कि ये बॉडी को इन्फेक्शन से लड़ने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। इसलिए अगर लिवर का ठीक तरह से ध्यान ना दिया जाए तो ये कमजोर होने लगता है जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।


आजकल लोग पौष्टिक आहार खाने की बजाए फास्ट फूड पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वहीं एक्सरसाइज, योगा भी ज्यादातर लोगों की रूटीन का हिस्सा नहीं है। यहीं वजह है कि लिवर से संबंधित बीमारियों के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको लिवर को हेल्दी रखने के लिए कुछ सुपरफूड्स बताएंगे जिन्हें आप डाइट में शामिल कर अपने लिवर को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो सुपरफूड्स साथ ही जानिए सेवन करने का तरीका।
वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह करें अश्वगंधा का सेवन, जल्द दिखेगा असर

लहसुन

लहसुन में एलिसिन तत्व पाया जाता है जोकि शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बायोटिक गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से लिवर साफ और मजबूत होता है। इसके अलावे ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी नहीं बढ़ने देता है। इसके लिए रोजाना सुबह दो से तीन लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें की इसका सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।

गाजर
गाजर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और डाइट्री फाइबर भी मौजूद होते हैं जो लीवर को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पी सकते हैं। इसके सेवन से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
कब्ज समेत पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में असरदार है अमरूद, इस तरह करें सेवन

बेरीज

बेरीज लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंथोसायनिन से भरपूर बेरीज लिवर को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में कारगर होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

चुकंदर का रस

चुकंदर एंटी-ऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। जिस वजह से यह लिवर को किसी भी तरह के डैमेज से बचाने में मदद करता है। इसके लिए सप्ताह में करीब 3 से 4 बार एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करें। इससे लिवर साफ और हेल्दी रहता है।

ग्रीन टी
लिवर के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से लिवर से संबंधित बीमारियां दूर रहती है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info